आईआईएमटी एकेडमी में मॉक इलेक्शन के जरिए विद्यार्थियों को मतदान के प्रति किया जागरूक

लोकतांत्रिक प्रक्रिया की दी जानकारी, ईवीएम संचालन और चुनावी व्यवस्थाओं का कराया व्यावहारिक अनुभव

मेरठ। आईआईएमटी एकेडमी, गंगानगर में छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र, चुनाव और मतदान के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से मॉक इलेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया, मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मतदान केंद्र की कार्यप्रणाली, पीठासीन अधिकारी की भूमिका, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया, ईवीएम मशीनों की सुरक्षा तथा चुनावी नियमों के पालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही ईआरओ (इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर), आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर), बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और ईओ की जिम्मेदारियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका शर्मा ने विद्यार्थियों को "वोट हमारा अधिकार" विषय पर संबोधित करते हुए मतदान के महत्व और प्रत्येक नागरिक की लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, प्रतिकुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल तथा प्रबंध संचालिका पियांशु अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए विद्यार्थियों में प्रारंभिक स्तर से ही चुनाव और मतदान के प्रति जागरूकता विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम में सीनियर विंग के नैंसी, यनशिका, रिद्धि, दिविषा, सृष्टि, महिमा, शगुन, अवनी, आराध्या, निदा, अक्षरा, अनुभव, वरुण, गर्व, राधिका, गरिमा और मौहीबा सहित अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर विंग कोऑर्डिनेटर विधि राघव तथा शिक्षिकाओं रेनू सिंह, दीपशिखा बेंथम, पल्लवी शर्मा और विनीता शर्मा सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts