48 घंटे की बारिश से मेडिकल कॉलेज में जलभराव मरीजों-तीमारदारों को गंदे पानी से गुजरने की मजबूरी
मेरठ। पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी परिसर में जलभराव होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल पहुंचने के लिए लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पडा।
बारिश के बीच इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल परिसर में बेहतर जल निकासी व्यवस्था की मांग की। लगातार बने हालात ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों का कहना है कि जहां लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल आते हैं, वहीं यदि परिसर में ही जलभराव और गंदा पानी हो तो संक्रमण का खतरा बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में समय रहते प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।


No comments:
Post a Comment