सीसीएसयू संस्कृत विभाग में गुरु पूर्णिमा पर महर्षि वेदव्यास को किया नमन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में बुधवार को गुरु पूर्णिमा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में महर्षि वेदव्यास का स्मरण करते हुए व्यास वंदना की गई तथा भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए।

सह-विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाई जाती है, जिन्हें भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रकाशस्तंभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना की तथा वेदों का वर्गीकरण कर भारतीय संस्कृति को अमूल्य धरोहर प्रदान की। डॉ. नरेंद्र कुमार ने भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु के सर्वोच्च स्थान पर प्रकाश डालते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वहीं डॉ. आभा कंसल ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और जीवन के सही मार्ग का भी निर्देशन करते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts