सम्पत्ति मेले में आवंटियों को मिली राहत                                                                                                                                                                                                                                                     पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपे गए अनुबंध पत्र

मेरठ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के आवासयुक्त (मुख्यालय) के निर्देश पर शनिवार को सम्पत्ति प्रबंधन कार्यालय, मेरठ में उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पत्ति मेले का आयोजन किया गया। मेले में परिषद की विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवंटियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को अनुबंध पत्र सौंपे गए।

सम्पत्ति मेले में सम्पत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा, दीपांशु बंसल, प्रदीप कुमार, अरुण यादव सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहयोग किया। मेले में करीब 15 से 20 आवंटियों एवं आगंतुकों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया।

मेले के दौरान जागृति विहार विस्तार योजना में 'पहले आओ, पहले पाओ' योजना के तहत दो आवंटियों को तत्काल अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किए गए। इसके अलावा परिषद की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत एक नामांतरण और पांच विक्रय विलेख भी मौके पर ही निष्पादित किए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन लाभार्थियों को किराया-किश्त क्रय किरायेदारी अनुबंध सौंपे गए। वहीं, जागृति विहार विस्तार योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 आवंटियों को खंड कार्यालय से कब्जा प्राप्त करने के लिए पत्र जारी किए गए।मेले में वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के तहत मेरठ की विभिन्न योजनाओं से प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के लिए उप आवास आयुक्त ने संबंधित पटल सहायकों को आवश्यक निर्देश दिए।सम्पत्ति मेले में पहुंचे आवंटियों और आगंतुकों ने अपने कार्यों का त्वरित एवं सरलता से निस्तारण होने पर उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने लाभार्थियों को अनुबंध पत्र सौंपते हुए कहा कि परिषद का उद्देश्य आवंटियों को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts