बिजली समस्याओं के समाधान को लेकर कैंट विधायक की अधिकारियों संग बैठक

 त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मेरठ। शहर में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को कैंट विधायक ने अधीक्षण अभियंता (अर्बन) कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में एसई (अर्बन) एवं संबंधित एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान मेरठ महानगर में बिजली आपूर्ति, उपभोक्ताओं की शिकायतों और विभिन्न क्षेत्रों में आ रही विद्युत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कैंट विधायक ने अधिकारियों से जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा और आवश्यक सुझाव भी दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने, फॉल्ट का त्वरित निस्तारण करने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। साथ ही नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न विद्युत परियोजनाओं, रखरखाव कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी कैंट विधायक को दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts