जीटीबी चैलेंजर और स्पोर्ट्स स्टार के बीच होगा जूनियर वर्ग का फाइनल
-- 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला जाएगा
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज जूनियर वर्ग का फाइनल मैच होगा। यह मुकाबला गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी चैलेंजर और स्पोर्ट्स स्टार की टीम के बीच होगा। मैच से पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास किया।
क्रिकेट कोच व आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को फाइनल मैच के बाद विजेता और उप विजेता टीम व अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि एडवोकेट आनंद कश्यप के द्वारा दोपहर 3:30 पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि टूर्नामेंट जूनियर, सब जूनियर व सीनियर तीन वर्ग में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में विवेक कोहली, यश करन सिंह सालवान, डॉ. वसुधा, संजीव कुमार, डॉ. गोपाल, एस त्यागी, कुलदीप, अंशुमन आदि का विशेष सहयोग रहा।
इस मौके पर हिमांशु, कनिष्क जैन, रोहित, अंकुर, रजनी, आआर स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स स्टार, राहुल दत्ता आदि का भी विशेष सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment