एसएसपी मेरठ पर अधिवक्ता से कथित मारपीट की शिकायत, मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किया मामला

लखनऊ, 10 जुलाई। मेरठ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहन में मौजूद अधिवक्ता रवि गौतम के साथ एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय द्वारा कथित मारपीट और उससे संबंधित पुलिस कार्रवाई के मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने शिकायत दर्ज कर ली है।

आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर आयोग ने केस संख्या 14615/24/54/2026 पंजीकृत किया है।

शिकायत में अमिताभ ठाकुर ने मांग की है कि घटना से संबंधित वीडियो एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए, अधिवक्ता रवि गौतम का स्वतंत्र रूप से बयान दर्ज कराया जाए तथा पूरे प्रकरण की जांच मेरठ पुलिस से इतर किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।



अमिताभ ठाकुर का कहना है कि यदि पुलिस के प्रभावी नियंत्रण में मौजूद किसी व्यक्ति के साथ किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा मारपीट की गई है, तो यह गंभीर मानवाधिकार और पुलिस जवाबदेही का विषय है। उन्होंने आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच कर उत्तरदायित्व तय करने तथा दोषी पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

मानवाधिकार आयोग द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद अब मामले में आयोग की ओर से आगे की विधिक प्रक्रिया के तहत संबंधित पक्षों से जवाब और रिपोर्ट तलब किए जाने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts