कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन

 आतंकी ठिकाना ध्वस्त; भारी मात्रा में हथियार बरामद

केरन सेक्टर में संयुक्त अभियान के दौरान पांच एके-47 राइफलें, ग्रेनेड और गोला-बारूद मिला

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे केरन सेक्टर में आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षाबलों को केरन सेक्टर में आतंकियों की गतिविधियों और एक गुप्त ठिकाने के संबंध में सटीक खुफिया जानकारी मिली थी। इसके आधार पर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान ठिकाने से पांच एके-47 राइफलें, नौ मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस सहित अन्य सैन्य सामग्री बरामद की गई। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से आतंकियों की किसी संभावित बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।

कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है और मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts