विहान प्ले फिट में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य समापन

 विजेता खिलाड़ियों   को किया गया सम्मानित

मेरठ। विहान प्ले फिट द्वारा आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का रविवार का उत्साह, खेल भावना और गरिमामय वातावरण के बीच सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्गों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया, जिसकी सभी अतिथियों एवं उपस्थित खेल प्रेमियों ने सराहना की।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि  मेडा  उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा,तथा विशिष्ट अतिथि  जगदीश कुमार, चेयरमैन, पंचवटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स रहे। दोनों अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के विकास का सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरठ का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मेरठ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष  अरुण कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विहान प्ले फिट द्वारा जिले में बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सुव्यवस्थित आयोजन नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों ने विहान प्ले फिट की विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं, अनुशासित व्यवस्थाओं और खिलाड़ियों के अनुकूल वातावरण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। सभी ने कहा कि विहान प्ले फिट मेरठ में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं प्रतियोगी अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।

इस सफल आयोजन में ऑर्गेनाइजिंग प्रेसिडेंट श्री अभिषेक विहान एवं ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी श्री विशेष ककरान का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। दोनों ने पूरी आयोजन समिति के साथ मिलकर प्रतियोगिता की प्रत्येक व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। खिलाड़ियों के पंजीकरण, मैच संचालन, अतिथियों के स्वागत, पुरस्कार वितरण तथा सभी व्यवस्थाओं का संचालन अत्यंत व्यवस्थित ढंग से किया गया, जिसकी सभी अतिथियों ने विशेष सराहना की।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts