फ्रेंडशिप डे पर एयरटेल का खास तोहफा, अब रिचार्ज के साथ भेजें डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड
मेरठ। फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के मौके पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और अनोखा तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए ग्राहक अपने दोस्त के एयरटेल प्रीपेड नंबर पर रिचार्ज करने के साथ एक व्यक्तिगत डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड भी भेज सकते हैं। यह सुविधा 2 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यूज़र को एयरटेल ऐप में अपने दोस्त का एयरटेल प्रीपेड नंबर दर्ज कर अपनी पसंद का रिचार्ज प्लान चुनना होगा। भुगतान पूरा होने के बाद वह 'जिम बडी', 'मीम डीलर', 'गेड़ी पार्टनर', 'फूडी फ्रेंड', 'गॉसिप स्पिलर' और 'फ्री थेरेपिस्ट' जैसे मजेदार डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड में से अपनी पसंद का विकल्प चुन सकता है।
डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड को फ्रेंडशिप डे की शुभकामना के साथ व्हाट्सऐप या एसएमएस के माध्यम से तुरंत साझा किया जा सकता है। एसएमएस के जरिए भेजे जाने वाले संदेश में दोस्त का नाम भी जोड़ा जा सकता है, जिससे संदेश और अधिक व्यक्तिगत बन जाता है। इसके बाद प्राप्तकर्ता भी इस अभियान के जरिए अपने किसी अन्य मित्र को डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड भेज सकता है।
एयरटेल का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक फ्रेंडशिप बैंड की भावना को डिजिटल दौर के अनुरूप नया स्वरूप देना है। प्रीपेड रिचार्ज को शुभकामना संदेश के साथ जोड़कर कंपनी ग्राहकों को दोस्ती का इजहार करने का आसान, आकर्षक और यादगार माध्यम उपलब्ध करा रही है। यह पहल सामान्य रिचार्ज को एक साझा करने योग्य खास अनुभव में बदल देती है।


No comments:
Post a Comment