भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचय की शपथ लेकर जल बचाने का लिया संकल्प
भूजल सप्ताह-2026 पर सीएमओ कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
चिकित्सा इकाइयों में भी जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश मेरठ। भूजल सप्ताह-2026 के अवसर पर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, में "भूजल संरक्षण व वर्षा जल संचय" की थीम पर जल संरक्षण शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राम प्रसाद के नेतृत्व में कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जल संरक्षण की शपथ ली।शपथ ग्रहण के बाद कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने जल संरक्षण को लेकर भविष्य में किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की। अधिकारियों ने कार्यालय परिसर के साथ-साथ अन्य चिकित्सा इकाइयों में वर्षा जल संचय और जल संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था विकसित करने पर विचार-विमर्श किया।
Dr मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा . प्रसाद ने सभी ब्लॉक चिकित्सा इकाइयों के चिकित्सा अधीक्षकों को अपने-अपने स्तर पर जल संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनमानस को भी भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचय के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील किया जाए।उन्होंने जल संकट की गंभीरता को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा अधिक से अधिक लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस मौके पर डा. सुधीर कुमार, डा. कांति प्रसाद, डा. चन्द्रा, डा. पूजा शर्मा,डीपीएम हरपाल सिंह, इलमा आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment