साइबर ठगों के लिए फर्जी पते पर बैंक खाते और सिम कार्ड खुलवाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

- लिसाड़ी गेट पुलिस की कार्रवाई, गिरोह का एक आरोपी फरार

मेरठ। लिसाड़ी गेट पुलिस ने साइबर ठगों के लिए फर्जी पते पर बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर बुधवार रात वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि साइबर ठगों की मदद करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य चांद के पुल के पास मौजूद हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मोहम्मद राशिद, नौसीब निवासी गली नंबर-2, किदवई नगर, मक्की मस्जिद के पास तथा मोहम्मद अली निवासी गली नंबर-10, अहमद नगर, मोहम्मदी मस्जिद के पास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साइबर ठगों के लिए फर्जी पते पर सिम कार्ड और विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाने का काम करते थे, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन धोखाधड़ी में किया जाता था।

पुलिस के अनुसार गिरोह का एक अन्य सदस्य सूफियान फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने फर्जी खाते और सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts