ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई अंतिम विदाई, मशहद में सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान,एजेंसी। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई को गुरुवार को उनके गृहनगर मशहद में इमाम रज़ा के पवित्र दरगाह परिसर के निकट सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शोकाकुल लोग शामिल हुए और देशभर में भावुक माहौल देखने को मिला।

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, अंतिम संस्कार से जुड़े छह दिवसीय कार्यक्रमों में करोड़ों लोगों ने भाग लिया। अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में ईरान के विभिन्न शहरों के साथ इराक के शिया पवित्र स्थलों पर भी धार्मिक आयोजन हुए। कई देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अयातुल्ला अली खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता रहे। उनकी मृत्यु 28 फरवरी 2026 को हुए एक अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में हुई थी। इसके बाद देश में कई दिनों तक राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया और विभिन्न शहरों में अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में ईरानी झंडे और धार्मिक प्रतीक लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई स्थानों पर शोकसभा और प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पार्थिव शरीर को तेहरान से विभिन्न धार्मिक स्थलों होते हुए मशहद लाया गया, जहां अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं।

विश्लेषकों का मानना है कि अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ ने ईरान की मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों के बीच खामेनेई के समर्थकों की मौजूदगी और उनके प्रतीकात्मक प्रभाव को भी रेखांकित किया। वहीं, उनके शासनकाल को लेकर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग राजनीतिक दृष्टिकोण भी सामने आते रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts