बेटे ने कर दी गोलियों से भूनकर पिता की हत्या

 जमीन नाम करने को लेकर बेटा रखता था रंजिश
मोदीनगर (एजेंसी)।मोदीनगर से सटे गांव बुदाना  बीती देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। पुत्र निखिल नेहरा ने अपने पिता हरिओम की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना जमीन अपने नाम कराने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।

घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी निखिल मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि बुधवार देर रात निखिल शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। उसने पिता हरिओम पर अपनी जमीन नाम करने का दबाव बनाया। इसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच तीखा विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए निखिल ने अपनी पिस्टल निकाली।
उसने पिता हरिओम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। निखिल ने हरिओम के सिर, सीने और पेट में कुल पांच गोलियां मारीं। गंभीर रूप से घायल हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्यारोपी निखिल की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
यह हत्या मुख्य रूप से पैतृक जमीन के मालिकाना हक को लेकर हुई है। निखिल लंबे समय से पिता हरिओम पर अपनी जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। पिता हरिओम इसके लिए तैयार नहीं थे, जिससे दोनों के बीच पुरानी रंजिश बढ़ गई थी।
हत्यारोपी निखिल नेहरा का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्ष 2018 में अपने छोटे भाई निशु पर भी हमला कर चुका है। उस हमले में निशु गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस अब निखिल के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पुलिस टीमें उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts