हर नागरिक का जीवन कीमती, सरकार करे सुरक्षा: हाई कोर्ट

सोनम वांगचुक की दैनिक चिकित्सीय निगरानी का निर्देश
नई दिल्ली (एजेंसी)।जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य से जुड़ी याचिका पर गुरुवार को सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर चिंता जताते हुए कहा कि हर नागरिक की जिंदगी कीमती है और सरकार को इसकी सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए।

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि सोनम वांगचुक का प्रतिदिन मेडिकल चेक-अप होता है और उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी रेगुलर तौर पर शेयर की जाती है।
एसजी के आश्वासन पर कोर्ट ने निर्देश दिया कि सोनम वांगचुक की मेडिकल स्थिति की रोजाना क्लिनिकल निगरानी की जाए और डाक्टरों की सलाह के आधार पर जरूरत पड़ने पर कोई भी मेडिकल मदद दी जाए। उक्त निर्देश के साथ कोर्ट ने जनहित याचिका का निपटारा कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts