100 साल पुराने फिगारो का नया अंदाज, सुनील ग्रोवर के साथ लॉन्च हुआ नया कैंपेन

नई पहचान, अपडेटेड पैकेजिंग और मल्टीपर्पस इस्तेमाल पर जोर; भारत में कारोबार विस्तार की तैयारी

गाजियाबाद। भारत के प्रमुख ऑलिव ऑयल ब्रांड्स में शामिल ‘फिगारो’ ने विकास के नए दौर में प्रवेश करते हुए अपनी नई ब्रांड पहचान, अपडेटेड पैकेजिंग और अभिनेता एवं एंटरटेनर सुनील ग्रोवर के साथ नया नेशनल कैंपेन लॉन्च किया है। फिगारो, दुनिया की प्रमुख ऑलिव ऑयल कंपनी डिओलेओ का हिस्सा है।

डिओलेओ इंडिया के जनरल मैनेजर विशाल सरीन ने कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं ने वर्षों से फिगारो की पहचान को आकार दिया है। ब्रांड का मल्टीपर्पस इस्तेमाल इसकी ग्रोथ का महत्वपूर्ण आधार बना है। नई पैकेजिंग, बेहतर पोजिशनिंग और मजबूत कम्युनिकेशन के माध्यम से फिगारो उपभोक्ताओं के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत कर रहा है।

डिओलेओ के चीफ नॉर्थ यूरोप और एपीएसी-एमईए ऑफिसर टोमिस्लाव बुसिक ने कहा कि भारत कंपनी के ग्लोबल पोर्टफोलियो में सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार बड़ा, विविध और तेजी से बदल रहा है, जहां ऑलिव ऑयल कैटेगरी के विस्तार की काफी संभावनाएं हैं।

कैंपेन से जुड़े अभिनेता सुनील ग्रोवर ने कहा कि फिगारो ऐसा ब्रांड है जिसे भारतीय परिवार लंबे समय से पहचानते और भरोसा करते आए हैं। उन्होंने कहा कि इस कैंपेन में ब्रांड की सबसे बड़ी खासियत यानी इसके कई तरह के इस्तेमाल को मजेदार और आसान तरीके से दिखाया गया है। रोजमर्रा की परिस्थितियों पर आधारित यह कहानी लोगों से आसानी से जुड़ती है।

यह लॉन्च 100 साल पुराने ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। फिगारो चार दशकों से अधिक समय से भारत में मौजूद है और डिओलेओ की 68 देशों में मौजूदगी तथा वैश्विक विशेषज्ञता के साथ भारतीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कंपनी के अनुसार भारत में ऑलिव ऑयल कैटेगरी का अनुमानित बाजार करीब 880 करोड़ रुपये का है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। कंपनी का लक्ष्य घरों तक पहुंच बढ़ाना, नए उपभोक्ताओं को जोड़ना और फिगारो की बाजार हिस्सेदारी को मजबूत करना है।

फिगारो के कारोबार में मल्टीपर्पस ऑलिव ऑयल की हिस्सेदारी करीब 48 प्रतिशत है, जो ब्रांड का सबसे बड़ा सेगमेंट बन चुका है। नई पैकेजिंग में टिन और बोतल दोनों को आधुनिक डिजाइन दिया गया है। इसमें ब्रांड की शुद्धता, भरोसे और बहुउपयोगी पहचान को प्रमुखता से दिखाया गया है। नई बोतल को अधिक सुविधाजनक आकार और फ्लिप-टॉप कैप के साथ पेश किया गया है।

सुनील ग्रोवर की मौजूदगी वाला यह कैंपेन टेलीविजन, डिजिटल प्लेटफॉर्म, इन्फ्लुएंसर नेटवर्क और रिटेल चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह पहल भारत में फिगारो की पहुंच बढ़ाने और ऑलिव ऑयल कैटेगरी के दीर्घकालिक विकास में निवेश का हिस्सा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts