सोमेंद्र तोमर ने किया शताब्दीनगर में पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता- सोमेंद्र तोमर

मेरठ। शताब्दी नगर सेक्टर-5 में बुधवार सायंकाल मैडमार्ट स्टडी सर्किल द्वारा "एक घर - एक पौधा" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित ईहा दीक्षित उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रदेश सरकार द्वारा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत करोड़ों पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घर व आसपास कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि ईहा दीक्षित ने बताया कि उन्होंने साढ़े चार वर्ष की आयु से पौधरोपण शुरू किया था और अब तक 30 हजार से अधिक पौधे लगा चुकी हैं। उन्होंने बच्चों और युवाओं से अभियान से जुड़ने की अपील की।

संस्थान के संस्थापक डॉ. अंकित शर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि छात्रों में सामाजिक दायित्व और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना भी है।

कार्यक्रम में अक्षय भारद्वाज सहित पूरी टीम का सहयोग रहा। अंत में सभी ने "एक घर-एक पौधा" का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, नवीन नेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, अमरीश कोरी, नामित पार्षद सुनील वर्मा, संजय शर्मा, पार्षद रामबीर, दीपक राणा, सुभाष शर्मा, कुलदीप, विजय प्रधान, विनोद गौतम, संदीप पाराशर, रघुनंदन आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts