'उड़ने की आशा' के नए ट्रैक में दिखेगी बाप-बेटे के रिश्ते की खास झलक

पोस्ट-लीप कहानी में लक्ष और सचिन की समानताएं बनीं आकर्षण का केंद्र

मुंबई। स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'उड़ने की आशा' का नया ट्रैक दर्शकों को बॉलीवुड की चर्चित बाप-बेटे की जोड़ियों की याद दिला रहा है। शो में सात साल के लीप के बाद आए नए किरदार लक्ष का स्वभाव, शरारती अंदाज और जिद्दी रवैया बिल्कुल सचिन जैसा नजर आता है, जिससे दर्शकों को दोनों के बीच गहरा जुड़ाव महसूस हो रहा है।

हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की एंट्री ने दर्शकों को अभिनेता विनोद खन्ना की याद दिलाई। इसी तरह रणबीर कपूर में ऋषि कपूर, इब्राहिम अली खान में सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन में अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ में जैकी श्रॉफ की झलक अक्सर देखने को मिलती है। बॉलीवुड की ये जोड़ियां इस बात का एहसास कराती हैं कि व्यक्तित्व, हाव-भाव और अंदाज कई बार पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ते हैं।

इसी भाव को 'उड़ने की आशा' के नए पोस्ट-लीप ट्रैक में भी दर्शाया गया है। देशमुख परिवार में लक्ष की एंट्री के बाद उसके व्यवहार और आदतों में सचिन की झलक साफ दिखाई देती है। हालांकि कहानी का दिलचस्प मोड़ यह है कि दर्शक जहां दोनों की समानता आसानी से पहचान लेते हैं, वहीं सचिन और लक्ष खुद अब तक उस रिश्ते की सच्चाई से अनजान हैं, जो उन्हें एक-दूसरे से जोड़ती है।

'उड़ने की आशा' का प्रसारण प्रतिदिन रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर किया जाता है। यह धारावाहिक जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts