एक भाई करता था चोरी, दूसरा बेचता था चोरी का सामान, गिरफ्तार

मेरठ। घरों और दुकानों से चोरी का सामान खरीद कर उन्हें बेचने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का भाई साथियों के साथ चोरी की वारदात करता  था और माल बेचने के लिए भाई को देता था।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया, एसएसपी अविनाश पांडेय के आदेश पर वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को स्वाट टीम प्रथम प्रभारी मनीष शर्मा को सूचना मिली थी कि दुकानों और घरों से चोरी होने वाले सामान को खरीद कर बेचने वाले गिरोह का एक बदमाश पीवीएस माल के पीछे किसी की इंतजार में खड़ा। सूचना मिलते ही स्वाट टीम ने मेडिकल पुलिस के साथ दबिश देकर आरोपी सरफराज उर्फ गूल्लू निवासी उत्तरांचल विहार सोसायटी, डी ब्लॉक, नियर पानी की टंकी, बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया,  उसका भाई नौशाद अपने साथियों के साथ घरों व दुकानों में चोरी करता था और चोरी का सामान उसे बेच देता था। नौशाद व उसके साथियों के पकड़े जाने के बाद वह पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा था, क्योंकि उसका नाम भी मुकदमे में शामिल था। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।





No comments:

Post a Comment

Popular Posts