विधानसभा चुनाव 2027

   पश्चिम क्षेत्र में चाहिए अच्छे रिजल्ट- नागर 

—भाजपा पश्चिम क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कार्यभार ग्रहण किया, जोरदार स्वागत

-कहा-पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा

-कार्यकर्ताओं को संबोधन में कहा- सभी जाति-वर्ग को दें सम्मान, ​सरकार की उप​लब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं

मेरठ। भाजपा पश्चिम क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर बुधवार को मेरठ आए। पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह पहली बार बागपत रोड स्थित हरमन सिटी में पार्टी के पश्चिम क्षेत्र कार्यालय पहुंचे तो उनका जबरदस्त स्वागत ​हुआ। क्षेत्रीय ​अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद पूर्व मंत्री और दो बार विधायक रह चुके वरिष्ठ भाजपा नेता ने पार्टी ​कार्यकर्तओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी नेता और कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं, क्योंकि पश्चिम क्षेत्र से ​अच्छे रिजल्ट चाहिए। उन्होंने कहा ​कि ​सभी जाति-वर्ग को सम्मान दें और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्ध्यिों को जन-जन तक पहुंचाएं।

भाजपा हाईकमान ने यूपी में अगले साल हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 'गुर्जर कार्ड' को तरजीह दी है। पिछले दिनों जब नवाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुना गया तो इसका जोरदार स्वागत किया गया। नवाब सिंह नागर को भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बुधवार को जब नोएडा से मेरठ बागपत रोड स्थित भाजपा पश्चिम क्षेत्र कार्यालय पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए ​पार्टी के जनप्रतिनिधि, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यालय से बाहर और अंदर बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

स्वागत के बाद कार्यालय में हवन-पूजन के साथ उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यभार संभालने के बाद नवाब सिंह नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा की और सभी से संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को और ज्यादा प्रभावी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण और शहरी इलाकों में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित ​करने और पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।

इस दौरान राज्यमंत्री दिनेश खटीक, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, निवर्तमान सांसद ​राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल, पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, कमल दत्त शर्मा, बीना वाधवा समेत अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts