राज्य कर विभाग ने दवा व्यापारियों के साथ किया व्यापारी संवाद, जीएसटी व ई-वे बिल की दी जानकारी
मेरठ, 23 जुलाई। राज्य कर विभाग द्वारा खैर नगर स्थित होलसेलर एवं रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन, मेरठ के सहयोग से दवा व्यापारियों के लिए व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया।
कार्यक्रम में खैर नगर ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह एवं महामंत्री घनश्याम मित्तल सहित बड़ी संख्या में दवा व्यापारी उपस्थित रहे। राज्य कर विभाग की ओर से जॉइंट कमिश्नर राम सिंह (संभाग-ए, मेरठ) ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए पंजीयन, रिटर्न फाइलिंग, ई-वे बिल, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम तथा व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
संवाद के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम व्यापारियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इनके माध्यम से उन्हें कर संबंधी नियमों और प्रक्रियाओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है, जिससे व्यवसाय संचालन में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ती है।
इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर संजय सिंह, डिप्टी कमिश्नर दीपक यादव तथा राज्य कर अधिकारी अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment