एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत गन्ना समिति परिसर में पौधारोपण

अयोध्या। उत्तर प्रदेश शासन के 'एक पेड़ माँ के नाम' विशेष वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार को सहकारी गन्ना विकास समिति, अयोध्या परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप गन्ना आयुक्त संजय गुप्ता एवं जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने पौधारोपण कर किया।

इस अवसर पर उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने रोपित पौधों के नियमित संरक्षण, सिंचाई और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का उद्देश्य सफल हो सके।

कार्यक्रम में सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव अशोक कुमार वर्मा सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान अयोध्या परिक्षेत्र के सभी जिला गन्ना कार्यालयों, गन्ना विकास परिषदों, सहकारी गन्ना समितियों तथा चीनी मिल परिसरों में भी आयोजित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts