महिला पीजी कॉलेज में 1000 पौधारोपण लक्ष्य के तहत चला वृहद अभियान

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ' आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह ने किया।

प्राचार्य ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय को 1000 पौधों के रोपण का लक्ष्य मिला है, जिसे पूरा करने के लिए विभिन्न इकाइयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने कैप्टन लता कुमार, रेंजर्स इकाई ने प्रो. अनुजा गर्ग, ईको रेस्टोरेशन क्लब ने प्रो. सत्यपाल सिंह राणा, तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाइयों ने प्रो. मोनिका चौधरी और डॉ. मनीषा भूषण के नेतृत्व में पौधारोपण किया। बीएड विभाग ने भी अभियान में भाग लिया।

महाविद्यालय परिसर में जामुन, सागौन, अमरूद, नींबू, कचनार, नीम, अर्जुन और आंवला सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। सभी पौधों के जियो-टैग्ड फोटो हरितिमा (Haritima) ऐप पर अपलोड किए गए, ताकि उनके संरक्षण और निगरानी को सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts