छोटे पल ही सबसे बड़ी खुशी हैं: अद्रिजा रॉय
मुंबई। लोकप्रिय सीरियल 'अनुपमा' के जरिए घर-घर में पहचान बना रही अद्रिजा रॉय इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बताया कि वह अपना बर्थडे यूरोप के खूबसूरत देश स्विट्जरलैंड में अपने मंगेतर विग्नेश अय्यर के साथ सेलिब्रेट करेंगी। अद्रिजा रॉय ने कहा मुझे बड़े और शोर-शराबे वाले जन्मदिन समारोहों से ज्यादा अपने करीबियों के साथ छोटे और सादे पल पसंद हैं। मेरे लिए एक अच्छा डिनर, परिवार और दोस्तों की मौजूदगी और ढेर सारी हंसी ही किसी भी दिन को खास बना देती है। मेरा मानना है कि जिंदगी के सबसे यादगार पल वही होते हैं जो बिना किसी दिखावे के, सादगी में बिताए जाते हैं।


No comments:
Post a Comment