विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर खिलाड़ियों का होगा सम्मान

मेरठ। आईटीआई साकेत के मैदान पर बुधवार को 15वें ऑल इंडिया विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट के अध्यक्ष विवेक कोहली खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर हर वर्ष विभिन्न खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष कुश्ती में साक्ष्य और रोहित यादव, एथलेटिक्स में ख्याति माथुर और रीत राठौर, क्रिकेट में भारत की अंडर-19 टीम की सदस्य रह चुकी पारुणिका सिसोदिया और खुशी असवाल, जबकि बैडमिंटन में मिताशी चौहान और गर्वित त्रिपाठी को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। जूडो खिलाड़ियों को जूडो किट उपलब्ध कराई जा चुकी है। वहीं क्रिकेट खिलाड़ियों को खेल सामग्री अनिल सरीन (स्टेनफोर्ड प्राइवेट लिमिटेड), विनीत सरीन (ईएम स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड), सुभाष राजपूत (आरआर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड) और अर्जुन कोहली (ग्लोबल स्टैग प्राइवेट लिमिटेड) के सहयोग से वितरित की जाएगी।

अतहर अली ने बताया कि यह सम्मान समारोह पहले 15वें हेमा कोहली क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर प्रस्तावित था, लेकिन किन्हीं कारणों से स्थगित होने के बाद अब विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी खिलाड़ी को किसी भी खेल के लिए आवश्यक खेल सामग्री की जरूरत हो तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts