टीटीई अब कैमरा लगाकर करेंगेटिकट चेक, पूरी प्रक्रिया होगी रिकॉर्ड

नई दिल्ली, प्रतिनिधि। भारतीय रेलवे टिकट जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में नया कदम उठा रही है। अब ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (टीटीई) बॉडी-वॉर्न कैमरा (Body-Worn Camera) पहनकर यात्रियों के टिकट की जांच करेंगे। इससे टिकट जांच के दौरान होने वाली पूरी कार्रवाई रिकॉर्ड होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य टिकट जांच में पारदर्शिता बढ़ाना, यात्रियों और टीटीई के बीच होने वाले विवादों को कम करना तथा शिकायतों की स्थिति में रिकॉर्ड किए गए वीडियो के आधार पर तथ्यों की जांच करना है।

बॉडी कैमरे के जरिए टिकट जांच, जुर्माना वसूली और अन्य संबंधित गतिविधियां रिकॉर्ड की जाएंगी। इससे नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों दोनों के हितों की सुरक्षा भी होगी।

फिलहाल इस व्यवस्था को पायलट परियोजना के रूप में कुछ चुनिंदा रेल मंडलों में लागू किया जा रहा है। इसके परिणाम संतोषजनक रहने पर इसे चरणबद्ध तरीके से देशभर में लागू किया जा सकता है।

रेलवे का मानना है कि नई व्यवस्था से टिकट जांच प्रणाली अधिक पारदर्शी होगी और यात्रियों का भरोसा भी बढ़ेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts