के एल इंटरनेशनल स्कूल में 'ग्लोबल रिद्म' प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के लिए 'ग्लोबल रिद्म' (Global Rhythm) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं दूरदर्शन की ग्रेड कलाकार अदिति भारद्वाज तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य, मधुर संगीत, आकर्षक वेशभूषा और शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न देशों की संस्कृति की झलक पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रगति हाउस ने न्यूयॉर्क, प्रयास हाउस ने अफ्रीका, प्रेरणा हाउस ने अमेरिका और प्रकाश हाउस ने ब्राजील की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत किया।

निर्णायकों ने टीमों के तालमेल, रचनात्मकता, वेशभूषा और मंच संचालन का मूल्यांकन करते हुए प्रयास हाउस को प्रथम, प्रकाश हाउस को द्वितीय तथा प्रगति हाउस को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी विशेष सहभागिता रही।

समापन अवसर पर प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को विभिन्न देशों की संस्कृति को जानने, समझने और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts