धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मेरठ में कांग्रेस का विजय मार्च, मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न

मेरठ। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकालकर जश्न मनाया। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतंत्र और छात्रों के संघर्ष की जीत बताते हुए शहर में मिठाइयां बांटी।

पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में 'छात्रों की गूंज' अभियान की सफलता के उपलक्ष्य में विजय मार्च निकाला गया। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में छात्र, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता मेरठ कॉलेज से मार्च निकालते हुए शहर में पहुंचे। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए और अभियान की सफलता पर खुशी जताई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह जीत छात्रों की एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष का परिणाम है। उनका कहना था कि युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और यह आंदोलन लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला साबित हुआ।

विजय मार्च में अवनीश काजला, रंजन शर्मा, जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, अल्तमस त्यागी, सुमित विकल, रीना शर्मा, सैयद सलीमुद्दीन शाह, चौधरी यशपाल सिंह, विनोद सोनकर, अनिल प्रेमी, केडी शर्मा, यासिर सैफी, हरिकिशन वर्मा, तेजपाल डाबका, रोबिन नाथ गोलू और शमशुद्दीन चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के आवास इंदिरा भवन पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव भाटी और जिला मीडिया प्रभारी सैय्यद आमिर रज़ा ने कहा कि यह लोकतंत्र और छात्रों के संघर्ष की जीत है। कार्यक्रम में शोभित मलिक, उदयवीर त्यागी, योगी जाटव, राकेश कुशवाहा, नसीम सैफी, देशपाल गुर्जर, सुनीता मंडल, सपना सोम, पूनम पंडित, अरुण कौशिक, रुस्तम सैफी, शिवा सैनी, विजय चिकारा, उवैस अंसारी और जितेंद्र पांचाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts