मेरठ में आइशर प्रो एक्स की समर्पित डीलरशिप शुरू

मेरठ। आइशर ट्रक्स एंड बसेज़ ने मेरठ में अपनी स्मॉल कमर्शियल व्हीकल रेंज आइशर प्रो एक्स के लिए समर्पित 3एस (सेल्स, सर्विस और स्पेयर्स) डीलरशिप का उद्घाटन किया। दिल्ली रोड स्थित गुरु नानक नगर में पंजाब मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित इस आधुनिक सुविधा में इलेक्ट्रिक, डीजल और सीएनजी विकल्पों में उपलब्ध 3 टन और 3.5 टन श्रेणी के वाहनों की बिक्री व सर्विस की जाएगी। वीई कमर्शियल व्हीकल्स के एसवीपी (सेल्स एवं मार्केटिंग) अभिषेक चौधरी ने बताया कि प्रो एक्स रेंज को आधुनिक लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। वहीं, एसवीपी (कस्टमर सर्विस एवं नेटवर्क स्ट्रेटेजी) सुमित दीवान ने कहा कि यह डीलरशिप उत्तर भारत में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करेगी। अत्याधुनिक शोरूम और वर्कशॉप से लैस इस सुविधा में ईवी चार्जिंग, डिजिटल कस्टमाइजेशन, समर्पित सर्विस वैन, जीपीएस-सक्षम ब्रेकडाउन सहायता और प्रशिक्षित तकनीशियनों जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे मेरठ व आसपास के फ्लीट ऑपरेटरों को बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सभी सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts