रोबोटिक्स और एआई को बढ़ावा देने के लिए वी फाउंडेशन-एरिक्सन की साझेदारी, 'रोबोत्सव' प्लेटफॉर्म लॉन्च

मेरठ। वोडाफोन आइडिया की सीएसआर शाखा वी फाउंडेशन ने एरिक्सन के साथ मिलकर इंटर-स्कूल रोबोटिक्स प्लेटफॉर्म 'रोबोत्सव–द फेस्टिवल ऑफ टेक्नोलॉजी' की शुरुआत की है। नॉलेज पार्टनर मोइनी फाउंडेशन के सहयोग से लॉन्च किए गए इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य स्कूली छात्रों में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), 3डी प्रिंटिंग, प्रोग्रामिंग और वर्चुअल रियलिटी जैसी आधुनिक तकनीकों के प्रति रुचि और नवाचार की भावना विकसित करना है।

रोबोटिक्स लैब प्रोग्राम के तहत तैयार किए गए इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देशभर के छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियों, प्रतियोगिताओं तथा सहयोगात्मक सीखने के माध्यम से नई तकनीकों का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। वेबसाइट पर क्विज, निबंध लेखन प्रतियोगिता, ब्लॉग और क्यूरेटेड लर्निंग रिसोर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे छात्र अपनी सुविधा के अनुसार सीख सकेंगे और अपने तकनीकी कौशल को निखार सकेंगे।

वी फाउंडेशन की निदेशक एवं वोडाफोन आइडिया की चीफ रेगुलेटरी एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर अंबिका खुराना ने कहा कि रोबोत्सव का उद्देश्य छात्रों के लिए रोबोटिक्स और एआई की पढ़ाई को अधिक सरल, रोचक और सुलभ बनाना है। वहीं, एरिक्सन इंडिया के सस्टेनेबिलिटी एवं कॉर्पोरेट रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रमुख सहर्ष साइमन डेविड ने कहा कि यह पहल छात्रों में जिज्ञासा, समस्या-समाधान क्षमता और नवाचार की सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

फिलहाल यह कार्यक्रम सात राज्यों में संचालित 20 रोबोटिक्स लैब्स के माध्यम से करीब 10,000 छात्रों तक पहुंच चुका है। आने वाले महीनों में रोबोत्सव के तहत ऑफलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि छात्र अपने नवाचार और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन कर सकें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts