अनमोल सिनेमा पर 31 जुलाई को पहली बार प्रसारित होगी 'रेड 2'
मुंबई। अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर अभिनीत सुपरहिट फिल्म 'रेड 2' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 31 जुलाई, शुक्रवार को शाम 7:30 बजे अनमोल सिनेमा पर होगा। निर्देशक राज कुमार गुप्ता की यह फिल्म ईमानदार आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की कहानी है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर शक्तिशाली विरोधी दादाभाई से टकराते नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के दमदार अभिनय के साथ सौरभ शुक्ला, रजत कपूर और अमित सियाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित तथा टी-सीरीज़ व पैनोरमा स्टूडियोज़ प्रस्तुत इस फिल्म में रोमांच, सस्पेंस और जबर्दस्त ड्रामा का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा।


No comments:
Post a Comment