भाजपा विधायक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा के साथ मारपीट का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शहरी सहकारी बैंक के प्रतिनिधि चुनाव के दौरान किसी बात को लेकर विधायक और बार एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और विधायक के साथ हाथापाई की गई। घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। विधायक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts