मोना सिंह की परफॉर्मेंस पर फिदा हुआ इंटरनेट
मुंबई। प्रीतम एंड पेड्रो में मोना सिंह की शानदार अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी सहज स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन वर्सेटिलिटी की जमकर तारीफ हो रही है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फैंस लगातार उनकी परफॉर्मेंस की सराहना कर रहे हैं।फैंस इस बात से भी बेहद प्रभावित हैं कि मोना सिंह हर किरदार में कितनी सहजता से खुद को ढाल लेती हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई रिएक्शंस देखने को मिले, जैसे “क्या एक्टर हैं यार।
इस फिल्म ने निर्देशक राजकुमार हिरानी और मोना सिंह की जोड़ी के लिए दर्शकों का उत्साह भी बढ़ा दिया है।


No comments:
Post a Comment