डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में भाजपा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा का स्वागत
शिक्षकों से लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रयोग और शिक्षा हित में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
हापुड़। डीएवी पब्लिक स्कूल, हापुड़ में भाजपा समर्थित शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा का विद्यालय आगमन पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में श्रीचंद शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षकों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है कि वे अपने अधिकारों का उपयोग कर शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में योगदान दें।
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के लिए आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाओं को लेकर भी सरकार सकारात्मक पहल कर रही है।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. विनीत त्यागी ने श्रीचंद शर्मा का परिचय कराते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की और कहा कि उन्होंने लंबे समय से शिक्षकों के हितों के लिए कार्य किया है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment