ब्रिटिश संसद में देहरादून की डॉ. हरलीन कौर को मिला ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन’ का सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस

23 वर्षों से वैकल्पिक चिकित्सा और हीलिंग के क्षेत्र में योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान

देहरादून, उत्तराखंड। देहरादून और पूरे भारत के लिए गौरव का क्षण है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त वैकल्पिक चिकित्सा एवं हीलिंग विशेषज्ञ डॉ. हरलीन कौर को 26 जून 2026 को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स, पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर) में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा प्रतिष्ठित ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पूर्व ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. हरलीन कौर को यह सम्मान Alternative Therapies and Wellness Leadership के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। सम्मान पत्र में उनके द्वारा हजारों लोगों को कौशल विकास, हीलिंग, आध्यात्मिक शिक्षा और मानव सेवा के माध्यम से सशक्त बनाने के प्रयासों की सराहना की गई।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन के इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में विभिन्न देशों से आए करीब 40 विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. हरलीन कौर को वैकल्पिक चिकित्सा और वेलनेस नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

डॉ. हरलीन कौर रैकी (Reiki) में पीएचडी हैं और उन्होंने Alternative Therapies में डॉक्टर ऑफ साइंस (D.Sc.) की उपाधि प्राप्त की है। पिछले 23 वर्षों से वह वैकल्पिक चिकित्सा और हीलिंग के क्षेत्र में सेवाएं दे रही हैं और इस क्षेत्र की प्रमुख विशेषज्ञों में शामिल हैं।

वर्ष 2003 में उन्होंने देहरादून में हीलिंग ऊर्जा इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्मिक साइंसेज की स्थापना की थी। संस्थान के माध्यम से उन्होंने अब तक 5,000 से अधिक विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को भारत के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों से ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया है।

डॉ. हरलीन कौर की विशेषज्ञता रैकी हीलिंग, टैरो कार्ड रीडिंग, पास्ट लाइफ रिग्रेशन थेरेपी, मेडिटेशन, एनर्जी हीलिंग, स्पिरिचुअल काउंसलिंग और ऑरा हीलिंग जैसी विधाओं में है। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और परामर्श के माध्यम से हजारों लोगों के मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है।

वह देश के प्रमुख समाचार चैनलों पर भी विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित की जाती रही हैं। आज तक, न्यूज नेशन, न्यूज24 और जी न्यूज सहित कई राष्ट्रीय चैनलों पर उन्होंने टैरो, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्रों की चाल, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण और आध्यात्मिक विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं।

डॉ. हरलीन कौर को इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इनमें ज्योतिष भूषण, ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष सूर्य सम्मान, सरोजिनी नायडू नारी शक्ति सम्मान और दादासाहेब फाल्के वुमन अवॉर्ड जैसे सम्मान शामिल हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. हरलीन कौर ने कहा कि वह इस उपलब्धि को देहरादून, उत्तराखंड और पूरे भारतवासियों को समर्पित करती हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके विद्यार्थियों, परिवारों और उन सभी लोगों का है, जिन्होंने 23 वर्षों की यात्रा में उनका सहयोग किया। यह उन्हें मानव सेवा, हीलिंग और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में मिला यह सम्मान डॉ. हरलीन कौर की दीर्घकालिक सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता का वैश्विक स्तर पर सम्मान है। उनकी उपलब्धि ने देहरादून और उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts