खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच होर्मुज में फिर तनाव, कतर के तेल टैंकर पर हमले का दावा

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ गया है। ईरानी सरकारी मीडिया आईआरआईबी (IRIB) ने दावा किया कि मंगलवार को कतर के तेल टैंकर अल-रकायत को निशाना बनाया गया। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि होर्मुज से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाज उसके द्वारा निर्धारित समुद्री मार्गों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा की गारंटी देना संभव नहीं है। ईरान का कहना है कि अमेरिकी हमलों के बाद क्षेत्र की स्थिति अब भी सामान्य नहीं हुई है।

उधर, अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा मंगलवार को शिया समुदाय के प्रमुख धार्मिक शहर कोम पहुंची। अंतिम यात्रा में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। समर्थकों ने ताबूत पर लाल कपड़ा चढ़ाया, जिसे इस्लामी परंपरा में शहादत के बदले और न्याय की मांग का प्रतीक माना जाता है। ताबूत पर उनकी काली पगड़ी और ईरान का राष्ट्रीय ध्वज भी रखा गया।

अंतिम यात्रा से जुड़े प्रमुख घटनाक्रम

  • तेहरान में निकली अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। भीड़ के चलते कई स्थानों पर शव वाहन को रुकना पड़ा।
  • तेहरान से अंतिम यात्रा के बाद पार्थिव शरीर धार्मिक अनुष्ठानों के लिए कोम ले जाया गया। गुरुवार को उनके गृह नगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किए जाने की तैयारी है।
  • अंतिम यात्रा में लाल झंडे और "या लथारत अल-खामेनेई" के नारे गूंजे। समर्थकों ने उनकी हत्या का बदला लेने की मांग दोहराई।
  • ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने खामेनेई के विचारों पर चलने का संकल्प दोहराया, जबकि सेना प्रमुख अमीर हातमी ने कहा कि हत्या के जिम्मेदार लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।
  • इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ पूरे ईरान का प्रतिनिधित्व नहीं करती। वहीं इराक के शिया नेता अम्मार अल-हकीम ने लोगों से बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में शामिल होने की अपील की।

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल के बीच तीखी बयानबाजी के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts