बुलंदशहर में कॉस्मेटिक कारोबारी के घर NIA की रेड
तीन भाइयों के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई, नकदी मिलने की सूचना
बुलंदशहर।बुलंदशहर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। एनआईए की टीम ने पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ कॉस्मेटिक कारोबारी अब्दुल कादिर और उसके दो भाइयों फैजल व बिलाल के घरों पर एक साथ छापेमारी की।
सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुई कार्रवाई मोहल्ला इंटारोड़ी स्थित तीनों ठिकानों पर चल रही है। एनआईए की टीम विशाखापट्टनम से तीन वाहनों में पहुंची थी।
सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना है। नोटों की गिनती के लिए बैंक से करेंसी काउंटिंग मशीनें मंगाई गई हैं। दस्तावेजों और अन्य सामानों की भी जांच की जा रही है।
सुरक्षा के लिहाज से इलाके को सील कर दिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और किसी भी बाहरी व्यक्ति को छापेमारी वाले स्थानों के पास जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि एनआईए को तीनों भाइयों के हवाला, मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग नेटवर्क से जुड़े होने का इनपुट मिला था। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि एनआईए की जांच जारी है और दो मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कार्रवाई चल रही है।


No comments:
Post a Comment