समाजशास्त्र विभाग के दो शोधार्थियों का पीजीटी में अंतिम चयन, विवि में खुशी का माहौल
मेरठ। सीसीएसयू के समाजशास्त्र विभाग के दो मेधावी शोधार्थियों डॉ. सबा परवीन और अमित कुमार का उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पीजीटी) परीक्षा में अंतिम चयन हुआ है। दोनों की सफलता से विश्वविद्यालय और विभाग में खुशी का माहौल है।
समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक कुमार ने दोनों चयनित शोधार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और शैक्षणिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों शिक्षक के रूप में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार और समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि विभाग के विद्यार्थियों और शोधार्थियों की लगातार मिल रही सफलताएं यह दर्शाती हैं कि समाजशास्त्र विभाग शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर बेहतर कार्य कर रहा है। दोनों चयनित अभ्यर्थियों की सफलता वर्तमान विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों डॉ. वाई.पी. सिंह, डॉ. अरविंद सिरोही, डॉ. दीपेंद्र, डॉ. डी.एन. भट्ट, डॉ. नेहा गर्ग तथा डॉ. अजित ने भी डॉ. सबा परवीन और अमित कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विभाग के शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भी दोनों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।



No comments:
Post a Comment