बारिश थमे 84 घंटे बाद भी सड़कों पर गंदगी, सिल्ट और गोबर से बढ़ा बीमारी का खतरा
मेरठ। लगातार हुई बारिश के बाद शहर से जलभराव तो खत्म हो गया, लेकिन 4 दिन बाद भी सड़कों पर फैली गंदगी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि नालों और नालियों से निकली सिल्ट, गोबर और कचरा अब भी कई इलाकों की सड़कों पर जमा है।
बारिश के दौरान नालों का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया था। पानी उतरने के बाद सिल्ट और गंदगी की मोटी परत रह गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों व अन्य कीड़ों के पनपने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ओडियन नाला, आबू नाला, रेलवे रोड़ नाला , सम्राट पैलेस स्थिति नाला आदि में अभी भी सिल्ट जमी हुई है।
स्थानीय निवासी शिव कुमार शर्मा बताया कि रेलवे रोड की ओर नाला निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कारण बारिश के दौरान जलभराव हुआ और उसके बाद सड़कों पर भारी मात्रा में सिल्ट और गंदगी जमा हो गई।
वहीं, आयुषी भारद्वाज का कहना है कि नगर निगम के कर्मचारी सफाई के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन गोबर और सिल्ट की अधिक मात्रा होने के कारण सफाई प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रही है। कई स्थानों पर अब भी हालात पहले जैसे बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द सड़कों की समुचित सफाई कराने और सिल्ट व गंदगी हटाने की मांग की है, ताकि बरसात के बाद संक्रामक बीमारियों के खतरे को समय रहते रोका जा सके।


No comments:
Post a Comment