सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर , 5 की मौत ,12 घायल
टक्कर लगने के बाद 200 मीटर तक घिसटती गयी, घायलों को अस्पतालों मे भर्ती कराया गया
एटा। एटा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। मरम्मत के लिए सड़क किनारे खड़ी एक बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी है। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनका अस्पताल में इलाज हो रहा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, बस में खराबी की वजह से हाई-वे पर उसकी मरम्मत की जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस 200 मीटर तक घिसटती गयी।
जानकारी के अनुसार, एटा में सड़क किनारे खड़ी एक बस में तेज रफ्तार में आए कंटेनर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि दस से ज्यादा लोग घायल हो गए दिल्ली आ रही यूपी रोडवेज की बस खराब होने के बाद सड़क किनारे खड़ी थी, उसकी मरम्मत की जा रही थी। कुछ यात्री बस के अंदर बैठे थे, तो कुछ यात्री बाहर घूम रहे थे। तभी तेज रफ्तार में आए कंटेनर ट्रक ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी।
बाहर घूम रहे यात्री भी चपेट में आए
जानकारी के मुताबिक, ट्रक से टक्कर लगने के बाद बस 200 मीटर से ज्यादा दूर तक घिसटती चली गई। इसके कारण बाहर घूम रहे कई यात्री बस की चपेट में आ गए। हादसे में घायल 20 लोगों को तुरंत ही पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। हालांकि, इनमें से चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 12 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बोले पुलिस
एटा में हुए इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा- "दिनांक 02.07.2026 को थाना बागवाला क्षेत्रांतर्गत एक रोडवेज बस को कैंटर द्वारा टक्कर मार देने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा 04 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया व अन्य घायल उपचाराधीन हैं।"


No comments:
Post a Comment