3वीं मंजिल से फोन फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश! फिल्म प्रोड्यूसर पर ईडी का शिकंजा

फेमा जांच में विदेशी संपत्तियों और लेनदेन पर सवाल, मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस में शिकायत

मुंबई (एजेंसी)।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के फिल्म प्रोड्यूसर धर्मेश संगानी और उनकी कंपनी कलानी इम्पेक्स लिमिटेड के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जांच तेज कर दी है। जांच में कथित तौर पर विदेशी संपत्तियों, विदेशी बैंक खातों, कनाडा की एक कंपनी में हिस्सेदारी और निर्यात राशि से जुड़े संदिग्ध लेनदेन की जानकारी सामने आई है।

ईडी अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को कंपनी और उसके निदेशक धर्मेश संगानी के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए।

13वीं मंजिल से फेंका मोबाइल

जांच के दौरान आरोप है कि धर्मेश संगानी ने सबूत मिटाने की नीयत से अपना मोबाइल फोन इमारत की 13वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। हालांकि, ईडी की टीम ने मोबाइल बरामद कर लिया। इसके बाद एजेंसी ने सबूत नष्ट करने के प्रयास के आरोप में मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विदेशी लेनदेन की जांच जारी

ईडी का दावा है कि जांच में बिना घोषित विदेशी संपत्तियों, विदेशी बैंक खातों, कनाडा स्थित एक कंपनी में निवेश और निर्यात से प्राप्त धनराशि में कथित अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। एजेंसी इन सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।

धर्मेश संगानी या उनकी कंपनी की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, उनसे जुड़ी फिल्म अकादमी की ओर से भी एजेंसी के सवालों का जवाब आना बाकी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts