यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में चंद्रशेखर आजाद की बड़ी चाल! 

मेरठ शहर से बदर अली तो कैंट से संजीव पाल को बनाया प्रभारी 

आजाद समाज पार्टी ने 28 विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी की

मेरठ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी आजाद समाज पार्टी (काशीराम) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रथम चरण में 28 प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश एवं प्रदेश समिति की संस्तुति पर जारी सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर अवध और बुंदेलखंड तक कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले जिन नेताओं को प्रभारी बनाया गया है, उनमें से अधिकांश को पार्टी आगामी चुनाव में उम्मीदवार के रूप में भी मैदान में उतार सकती है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

मेरठ जिले की बात करें तो मेरठ शहर विधानसभा से बदर अली को प्रभारी बनाया गया है। मेरठ कैंट विधानसभा की जिम्मेदारी संजीव पाल को सौंपी गई है, जबकि किठौर विधानसभा से बाबर चौहान को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा से चौधरी रंजनवीर को जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी द्वारा जारी प्रथम सूची में निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी घोषित किए गए हैं।

थानाभवन (शामली) से मो० मोसिम राय, चरथावल (मुजफ्फरनगर) से चौधरी रंजनवीर, किठौर (मेरठ) से बाबर चौहान, मेरठ कैंट (मेरठ) से संजीव पाल, मेरठ शहर (मेरठ) से बदर अली, हापुड़ सुरक्षित (हापुड़) से वीरेंद्र शिरीष, बरौली (अलीगढ़) से राम प्रकाश हंस (राम खेलेल), छर्रा (अलीगढ़) से चौधरी महेंद्र सिंह (पूर्व मंत्री), हाथरस सुरक्षित (हाथरस) से आदित्य प्रकाश वर्मा (पूर्व आईपीएस), सिकंदराराऊ (हाथरस) से विजेंद्र सिंह यादव, गोवर्धन (मथुरा) से दीपक चौधरी, आगरा कैंट सुरक्षित (आगरा) से कुंवर चंद्र, फतेहपुर सीकरी (आगरा) से जगदीश बघेल, बाह (आगरा) से सत्ता सिंह गुर्जर, टूंडला सुरक्षित (फिरोजाबाद) से अभिषेक मौर्य, फिरोजाबाद से गुलजार खान, सहसवान (बदायूं) से डॉ. तौहीद अली, बहेड़ी (बरेली) से नवल किशोर मौर्य, बरेली कैंट (बरेली) से एडवोकेट अख्तर अंसारी, जलालाबाद (शाहजहांपुर) से हवलदार सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), पलिया (लखीमपुर खीरी) से सरदार मनोहर सिंह, श्रीनगर सुरक्षित (लखीमपुर खीरी) से पुष्पा देवी गौतम, हरगांव सुरक्षित (सीतापुर) से विनीता राजवंशी, सेवता (सीतापुर) से अन्निका मौर्य, मिश्रिख सुरक्षित (सीतापुर) से सौरभ किशोर, गोपामऊ सुरक्षित (हरदोई) से करन वर्मा पासी, लखनऊ कैंट (लखनऊ) से अभिषेक भारद्वाज तथा भरथना सुरक्षित (इटावा) से विक्की कछेरिया को प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी का कहना है कि यह केवल पहली सूची है और आगामी दिनों में शेष विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी प्रभारियों की घोषणा की जाएगी। राजनीतिक गलियारों में इस सूची को विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीतिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts