भारत की 'गोडावन' सिंगल माल्ट का दुनिया में जलवा, 2026 में जीते 'स्पिरिट ऑफ द ईयर' और 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' खिताब

नई दिल्ली। भारत की प्रीमियम सिंगल माल्ट व्हिस्की गोडावन ने वैश्विक स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अमेरिका के शिकागो में आयोजित बारटेंडर स्पिरिट्स अवॉर्ड्स-2026 में गोडावन 02 फ्रूट एंड स्पाइस को 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' और 'इंडियन सिंगल माल्ट व्हिस्की ऑफ द ईयर' के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इन सम्मानों के साथ गोडावन के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की संख्या 125 से अधिक हो गई है।

प्रतियोगिता में गोडावन 02 फ्रूट एंड स्पाइस को डबल गोल्ड मेडल भी मिला, जबकि गोडावन 01 रिच एंड राउंडेड को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान व्हिस्की की गुणवत्ता, स्वाद और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण माना जा रहा है।

बारटेंडर स्पिरिट्स अवॉर्ड्स का आयोजन बेवरेज ट्रेड नेटवर्क द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के अनुभवी बारटेंडर, बार मैनेजर और हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञ ब्लाइंड टेस्टिंग के जरिए स्पिरिट्स की गुणवत्ता, फ्लेवर, एरोमा, संतुलन और वैल्यू फॉर मनी का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हैं।

इस उपलब्धि पर डियाजियो इंडिया के चीफ इनोवेशन ऑफिसर विक्रम दामोदरन ने कहा कि शुरुआत से ही कंपनी का लक्ष्य विश्वस्तरीय भारतीय सिंगल माल्ट तैयार करना था। उन्होंने कहा कि दुनिया के शीर्ष स्पिरिट्स विशेषज्ञों से मिले ये सम्मान भारतीय व्हिस्की की उत्कृष्ट गुणवत्ता और वैश्विक पहचान को मजबूत करते हैं।

राजस्थान में तैयार की जाने वाली गोडावन आर्टिजनल सिंगल माल्ट अपनी विशिष्ट निर्माण प्रक्रिया और स्थानीय जलवायु के कारण अलग पहचान रखती है। अत्यधिक गर्म और शुष्क मौसम में परिपक्व होने से व्हिस्की का स्वाद अधिक समृद्ध और गाढ़ा बनता है। इसके बाद इसे विशेष कास्क में परिपक्व किया जाता है, जिनमें रसना और जटामांसी जैसी भारतीय जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है, जिससे इसे विशिष्ट भारतीय फ्लेवर मिलता है।

वर्ष 2022 में लॉन्च होने के बाद से गोडावन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता हासिल की है। इससे पहले भी यह ब्रांड मोंडे सेलेक्शन, वन क्लब पेंसिल एंड मेरिट अवॉर्ड्स 2026, स्पाइक्स एशिया 2026 और क्लियो अवॉर्ड्स 2026 समेत कई प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिताओं में सम्मानित हो चुका है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts