आईएसआई हैंडलर के नेटवर्क से जुड़े रिहान के परिवार को कुंडली खंगाल रही  पुलिस 

-आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्‌टी और आबिद जट्‌ट के लिए करता था काम

मेरठ। आईएसआई के लिए हैंडलर के रुप में काम करने वाले रिहान स्पेशली को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम करीमनगर से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। रिहान आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्‌टी और आबिद जट्‌ट के लिए काम करता है। उसे आबिद जट्‌ट के पोस्टर लगाने का टास्क मिला था। पोस्टर लगाते हुए उसने अपना वीडियो भी बनाया था। इस खुलासे के बाद पुलिस रिहान के परिजनों की कुंडली खंगाल रही है। 

दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने दो दिन पहले आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्‌टी और आबिद जट्‌ट के नेटवर्क का राजफाश किया था और अलग-अलग स्थानों से सात लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान टीम को पता चला कि इस नेटवर्क से मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के करीमनगर मोहल्ला निवासी रिहान स्पेशली भी जुड़ा हुआ है। दिल्ली स्पेशल सेल की टीम रिहान को गिरफ्तार कर साथ ले गई। इस मामले में दिल्ली स्पेशल सेल की टीम अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया, दिल्ली स्पेशल सेल ने करीम नगर थाना नौचंदी निवासी 20 वर्षीय रिहान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में रिहान के पाकिस्तानी संगठन आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्‌टी और आबिद जट्‌ट के संपर्क होने का पता चला है। वह आबिद जट्‌ट के लिए काम कर रहा था। शुरूआत में उसे पोस्टर लगवाना, प्रचार करना आदि टास्क दिया गया था। आबिद जट्‌ट के पोस्टर लगाते हुए रिहान ने वीडियो भी बनाया था। इसके लिए उसे दस हजार रुपए देने की बात कही गई थी। इस टास्क के बाद रिहान को थानों की रेकी और पुलिसवालों पर गोली चलाने का टास्क मिलना था। इसके लिए तीन लाख रुपये देने की बात भी सामने आई है। एसपी सिटी ने बताया,  दिल्ली स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है। साथ ही स्थानीय पुलिस भी रिहान के परिवार की हिस्ट्री खंगाल रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts