बी एस 4 वाहनों की रोक लेकर ट्रांसपोर्टर एआरटीओ से मिले 

 मेरठ।आर.टी.ओ कार्यालय मे ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा, महामंत्री दीपक गाँधी, कोसध्यक्ष रोहित कपूर ने ट्रांसपोर्टरो के साथ मिलकर ए आर टी ओ सुधांशु रंजन से मीटिंग की।  ए आर टी ओ सुधांशु रंजन ने सरकार द्वारा  वी एस -4 वाहनों पर रोक लगाने का आदेश  ट्रांसपोर्टरो के साथ साझा किया। 

अध्यक्ष गौरव शर्मा ने ए आर टी ओ से कहा की मेरठ में वी एस -4 वाहनों की संख्या 50% से अधिक है, सरकार ने जो आदेश पारित किया उस से तो ट्रांसपोर्टरो का व्यवसाय पूरी तरह से ख़तम हो जायेगा। ए आर टी ओ ने कहा की वी एस -4 वाहनों को जब्त करवाकर  नये इलेक्ट्रॉनिक वाहनों  को ख़रीदे या उनकी एन ओ सी निकलवा कर दूसरे जिले मे ट्रांसफर करबा ले । अध्यक्ष गौरव ने कहा की इस विषय पर चर्चा करके आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।मौजूद रहे दीपक गाँधी खेता सिंह रोहित कपूर संतोक सिंह अंकुर प्रजापति प्रेम सिंह अनीश चौधरी अंबर गोयल अतुल शर्मा अशोक शर्मा नीरज मुल्तानी आदि।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts