एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पारुल चौधरी ने जीता स्वर्ण

मेरठ। मेरठ के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पारुल ने 4 मिनट 20.45 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में उत्तराखंड की अंकिता ने 4:20.78 मिनट के समय के साथ रजत, जबकि हरियाणा की पूजा ने 4:21.48 मिनट के साथ कांस्य पदक जीता। पारुल इससे पहले 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़ में एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। हालांकि 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद वह एशियन गेम्स के क्वालिफिकेशन मानक (4:19.45) को हासिल नहीं कर सकीं। पारुल ने 4:20.45 का समय निकाला और वह क्वालिफिकेशन समय से करीब एक सेकंड से चूक गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts