अमरावती में कार के ट्रक से टकराने से एक परिवारी के पांचा लाेगों की मौत
नागपुर से मुंबई जा रहे थे सभी लोगों, मरने वालों में दो पुरूष दो महिला एक बच्चा शामिल
अमरावती । महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि महामार्ग पर एक तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकराने से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कार सवार चंद्रपुर के एक ही परिवार के 5 लोगों (दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची) की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि महामार्ग पर रविवार को एक बार फिर तेज रफ्तार का खूनी खेल देखने को मिला। एक बेहद भीषण और दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। नागपुर से मुंबई की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त और भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।यह दर्दनाक हादसा अमरावती जिले के धामणगांव रेलवे तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर हुआ। दुर्घटना की तस्वीरें इतनी खौफनाक हैं कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया है.
हादसे का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि कार में सवार सभी पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक मासूम छोटी बच्ची शामिल है। प्राथमिक जांच और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक चंद्रपुर जिले के रहने वाले थे और एक ही परिवार के सदस्य थे। परिवार किसी निजी काम से मुंबई की ओर जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही पूरा परिवार काल के गाल में समा गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन और पुलिस जांच शुरू
घटना की भयावहता को देखकर हाईवे से गुजरने वाले अन्य राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और समृद्धि महामार्ग की आपातकालीन बचाव सेवाओं (Emergency Services) की टीमें क्रेन और कटर के साथ मौके पर पहुंचीं. कार की बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और चंद्रपुर में मृतकों के रिश्तेदारों को सूचित किया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment