मिर्जापुर सड़क हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार

 पति-पत्नी की मौत, 6 लोग गंभीर घायल

मिर्जापुर।  मिर्जापुर जिले के ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र में लहुरियादह गांव के पास रविवार तड़के वाराणसी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी ट्रक से पीछे से कार टकरा जाने से पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 पुलिस उपाधीक्षक अमर बहादुर ने बताया कि मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के निवासी विकास ताम्रकार (35) अपनी पत्नी सोनम, पुत्र शिवांश (4), रुद्र (2) तथा अन्य परिजनों के साथ वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर कार से अपने घर लौट रहे थे। कार का चालक सतना जिले का निवासी हीरालाल था।


उन्होंने बताया कि रविवार तड़के करीब दो बजे लहुरियादह गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बायीं लेन में खड़ी एक ट्रक से कार पीछे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि विकास ताम्रकार और उनकी पत्नी सोनम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में कार सवार दो मासूम बच्चे शिवांश और रुद्र सुरक्षित बच गए, जबकि चालक हीरालाल सहित अन्य चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts