राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ी खबर, चंपत राय को इस्तीफा देना होगा- सूत्र
सभी पकड़े गये आरोपियों की कोर्ट में होगी पेशी
अयोध्या । राम मंदिर चंदा चोरी विवाद में SIT की रिपोर्ट आने के बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है। सभी 8 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी हो गई है। इस बीच खबर आ रही है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को इस्तीफा देना पड़ सकता है। सूत्रों का कहना है कि चंपत राय को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देना होगा। साथ ही अनिल मिश्रा को भी ट्रस्ट से इस्तीफा देना होगा।
FIR में नहीं है चंपत राय का नाम
वहीं, आपको बता दें कि चंदा चोरी विवाद में जिन 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, उसमें ना तो चंपत राय का नाम है और ना ही अनिल मिश्रा का नाम है। इसके बाद से ही ये सवाल उठने लगे कि क्या SIT की जांच में चंपत राय को क्लीनचिट दे दी गई। हालांकि अब ये खबर आ रही है कि चंपत राय को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। चंदा चोरी की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ेगा।
थोड़ी देर में सभी आरोपियों का कराया जाएगा मेडिकल टेस्ट
SIT की शुरुआती रिपोर्ट में जो बातें सामने आई है, उसमें कहा गया कि चंदा की निगरानी में कमी हुई है। SOP को ठीक ढंग से लागू नहीं किया गया है जिसकी वजह से चंदा चोरी हुई है। अब इस मामले में गिरफ्तारी के बाद बताया जा रहा है कि चंपत राय नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देंगे।उधर, चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों का थोड़ी देर में मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा जिसके बाद उन्हे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
चंदा चोरी केस में कौन-कौन गिरफ्तार?
चंदा चोरी के मामले में पुलिस ने जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें चंपत राय का बेहद करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव भी शामिल है।इसके अलावा टिन्नू यादव का भतीजा मनीष यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।चंदा चोरी के आरोप में लवकुश मिश्रा और उसके रिश्तेदार अनुकल्प मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। जिस सुभाष श्रीवास्तव पर कैश काउंटिंग की निगरानी जिम्मेदारी थी, जो सीधे अनिल मिश्रा को रिपोर्ट करता था, उस सुभाष श्रीवास्तव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आठों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
बताया जा रहा है कि जैसे ही कल राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई, वैसे ही पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी लेकिन तब तक रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव पुलिस की पकड़ से दूर था। बाद में पुलिस ने टिन्नू यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इन सभी आठों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।


No comments:
Post a Comment