केडीएफ पदाधिकारियों का सम्मान

- होटल हारमनी इन में सहृदय मिलन बैठक का आयोजन 

- सभी 51 पदाधिकारियों का हुआ सम्मान 

 मेरठ। पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन के लिए काम करने वाली राष्ट्रीय संस्था कांति देवी फाउंडेशन (केडीएफ) की गठित नई टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

'नव पदाधिकारी सहृदय मिलन बैठक' नामक इस समारोह में हरियाली, पौधारोपण व प्लास्टिक मुक्त भारत के अभियान के लिए काम करने वाले कुल 51 लोगों को सम्मानित किया गया। इन सभी को 'केडीएफ रत्न' से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल को संस्था का मुख्य संरक्षक बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक विधायक अमित अग्रवाल के अलावा अशोक सुधाकर, नवीन अरोड़ा, सरदार सरबजीत सिंह कपूर, अनुपम शर्मा, दीपक शर्मा, पूजा बंसल, कंवलजीत सिंह, संजीव जैन, संजीव रस्तोगी, मुकेश अग्रवाल, विपुल सिंघल, संजीव रस्तोगी, ओंकार सिंह, अरविन्द दीप, संजीव रस्तोगी, सुनीता रस्तोगी, हिना रास्तोगी, डॉ. आशु मित्तल, शरद सुधाकर, वसीम अहमद, अमित रस्तोगी, नीरज मित्तल, डॉ. छाया गर्ग, सुचिता सहगल, कृतिका मित्तल, अभिनव अरोड़ा, मुकुल रस्तोगी, मानसी स्वामी, संजीव सोलंकी, नीरज चौधरी, डॉ. अभिषेक अग्रवाल, दिव्या जैन, सारिका सिंघल, टीना मित्तल, ईशा रस्तोगी, मीनू ग्रोवर, नवजीत भाटिया, पूनम रस्तोगी, निशि अग्रवाल, छवि रस्तोगी, अरुण गोयल, सुनील शर्मा, पुनीत रस्तोगी व पारुल शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts